संवाददाता,,,सगीर अंसारी
मुंबई:राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारी और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का निलंबन वापस लेने का फैसला किया है. परमबीर सिंह एंटीलिया विस्फोटक मामले और एनसीपी नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की वसूली को लेकर विवादों में फंस गए थे
सिंह को बाद में तत्कालीन महा विकास अघाड़ी सरकार ने निलंबित कर दिया था। लेकिन आखिरकार शिंदे-फडणवीस सरकार ने परमबीर सिंह को बहाल करने का फैसला किया है मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर सीधे 100 करोड़ वसूली का आरोप लगाया था
सिंह ने अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। आरोपों की जांच के बाद अनिल देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।जिसके बाद परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई शहर के विभिन्न थानों में हफ्ता वसूली और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था
Post a Comment