संवाददाता,,,याक़ूब खान
मुंबई: एयर होस्टेस की नौकरी तो मिल गई लेकिन हाथ पर बना टैटू आड़े आ गया जिसे निकालने मुंबई आई 29 वर्षीय एयर होस्टेस की सड़क हादसे में मौत हो गई मृतक बीएमडब्ल्यू कार में तीन लोगों के साथ यात्रा कर रही थी तभी जुहू इलाके में भयानक हादसा हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए मृत लड़की का नाम पल्लवी भट्टाचार्य है
सूत्रों के अनुसार वह नशे में थे लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई। वाहन से नियंत्रण खोने के बाद उनकी कार ने बीएमसी के कचरा ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। पल्लवी भट्टाचार्य, उसका 27 वर्षीय दोस्त अर्धव्यू विजय बांदेकर जो कार चला रहा था और दो अन्य साकीनाका इलाके में एक पार्टी के बाद गुरुवार तड़के घर लौट रहे थे। उस वक्त जुहू के पास वाहन से नियंत्रण खो देने पर उनकी कार ने बीएमसी के एक कचरा ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
आरोपी कार चालक अर्धव्यू मर्चेंट नेवी में काम करता है। मृतक पल्लवी भट्टाचार्य कोलकाता पश्चिम बंगाल की मूल निवासी थीं। वह दिल्ली में बतौर एयर होस्टेस कार्यरत थी। हाल ही में उसने एयरलाइन कंपनी बदली। चयन हो गया लेकिन उसके शरीर पर बना एक टैटू आड़े आ गया जिसे वह लेजर टैटू रिमूवल प्रोसेस के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंचीं।बुधवार की रात पल्लवी, अर्धव्यू और उनके दो दोस्त भारती राय और अंकित खरे एक पार्टी के लिए साकीनाकाया में एक रेस्टोबार गए थे।
रात ढाई बजे तक पार्टी करने के बाद अर्धव्यू की बीएमडब्ल्यू कार से वह घर के लिए निकले। जुहू पुलिस स्टेशन परिसर की संकरी गली में पहुंचने पर अर्धव्यू ने स्पीड ब्रेकर पर ध्यान नहीं दिया और पहले से ही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से नियंत्रण खो दिया जो बीएमसी कचरा संग्रह ट्रक में जा घुसी। सौभाग्य से इस ट्रक पर कोई ड्राइवर या क्लीन-अप मार्शल नहीं थे
हादसे में बीएमडब्ल्यू सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको फ़ौरी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ पल्लवी भट्टाचार्य को अस्पताल में भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। बाकी तीन का फिलहाल कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पल्लवी के परिजन मुंबई पहुंच गए हैं और कार चालक बांदेकर के खिलाफ जुहू थाने में मामला दर्ज कराया है।
Post a Comment