जबरन कार रोक कर चालक से मारपीट करने वाले 3 अज्ञात आरोपियों को चार घंटो में एमएचबी पुलिस ने लिया हिरासत में

मुम्बई,,, संवाददाता

मुंबई:बोरीवली के मण्डपेश्वर मेट्रो स्टेशन के निचे एक कार को ओवरटेक कर कार को रोक कर चालक से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले 3 अज्ञात लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर चार घंटो के भीतर उनकी शनाख्त कर उनको हिरासत में लिया बाद उनको जाँच के लिये पुलिस स्टेशन में हाजिर रहने के लिये 41(1)(अ) के तहत नोटिस दिया है

मिली जानकारी के अनुसार देवीदास लेन बोरीवली में रहने वाले अमीर रेहान हारिस(19) अपनी गाड़ी से जा रहे थे तभी पीछे से ओवरटेक करती हु एक तेज़ रफ़्तार वैगणार कार ने अमीर की कार को आगे से अड़ा कर रोका और इसमें सवार 3 लोगो ने अमीर के साथ गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और उसको जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से फरार हो गए।

इस घटना के बाद अमीर एमएचबी पुलिस स्टेशन पहुंचे और उनके साथ हुई इस घटना की जानकरी पुलिस अधिकारयो को दो जिसके बाद पुलिस ने अमीर की शिकायत पर अपराध क्र 149/23 धारा 341, 323, 504, 506(2), 34 और मोटर वहां कायदा 177 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू की.

जाँच टीम ने घटना स्थल पर जाकर वहा लगे सीसीटीवी फूटेज़ की मदद से अज्ञात आरोपी के जरये इस्तेमाल की गई कार का नम्बर लेके आरटीओ की मदद से उसका ब्यौरा निकाल कर तीनो अज्ञात आरोपी तक पहुंच कर उनको अपनी हिरासत में लिया और जाँच के दौरान तीनो ने मारपीट की बात कबूल दी है

Post a Comment

Previous Post Next Post