मुंबई: पुलिस की कोशिशो के बाद भी चैन स्नैचिन की वारदातो पर अंकुश लग पाना मुश्किल साबित हो रहा है लेकिन इस तरहा की घटनाओ में काफ़ी कमी जरूर आई है और इसकी वजह पुलिस की आरोपी को ढूंढ निकालने में सक्रिता है इसी तरहा मलाड इलाके में मॉर्निंग वाक पर गई महिला का मंगलसूत्र व माणी छीनकर फरार होने वाले दो अज्ञात चैन स्नैचर को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी हुआ सामान बरामद किया है.
मलाड पुलिस से मिली सुचना के अनुसार शिकायतकर्ता महिला 24 मार्च को सुबह मार्निंग वाक के लिये घर से निकली और सात बजे के करीब जब वह लिबर्टी गार्डन रोड पर पहुंची तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात सवार आए हुए इसके गले से 15 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र व 22 ग्राम सोने की मण्या की माला जिनकी किंमत 1.5 लाख रुपए है लेकर फरार हो गए जिसकी शिकायत मिलने के मलाड पुलिस ने गुन्हा क्र 162/23 धारा 392, 34 के तहत मामला दर्ज कर सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन कापसे व पुलिस उपनिरीक्षक शिवाजी शिंदे के नेतृत्व में डिटेक्शन टीम में घटना स्थल का दौरा कर वहा पर व अज्ञात मोटरसाइकिल सवारो के रास्ते पर लगे 60 से 70 सीसीटीवी कैमरो के फोटेज को खंगाला और मलाड से कुरार तक रास्ते से उनके छेत्र तक पहुचे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने का मंगलसूत्र व मण्या बरामद की साथी ही इस वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है
Post a Comment