संवाददाता,,,सगीर अंसारी
मुंबई: मीरा रोड छेत्र में रहने वाली एक 70 वर्षीय महिला उस समय ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए जब ऑनलाइन तौलिया खरीदने के ऑनलाइन बुकिंग की हालांकि उसे पास तौलिया तो नहीं आया बल्कि उसके बैंक खाते से 6 लाख जरूर कट गए पुलिस के सयबर क्राइम विभाग ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है जिस ने हाल ही में 1,169 रुपये के छह तौलिये ऑनलाइन खरीदे थे। लेकिन तौलिये के बिल का भुगतान करते समय उसने अनजाने में 19 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये. जैसे ही उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, वह तुरंत बैंक गई और इसकी शिकायत की साथ ही उन्होंने बैंक से मदद मांगी ताके उसकी गई रकम उसके खाते में वापस आ जाए।
इसी बीच बैंक से घर लौटने के बाद उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उस व्यक्ति ने उसे यह कहकर एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। महिला ने जैसे ही ऐप डाउनलोड किया उसके खाते से छह बार एक लाख रुपये निकाल लिए गए।
Post a Comment