मनचले युवकों ने युवती पर तेजाब डालने की दी धमकी,छेड़खानी से तंग आकर युवती ने घर से निकलना किया बंद,न्याय के लिए एसएसपी दफ्तर पर लगाई गुहार

संवाददाता,,,रिंकू शर्मा

अलीगढ़ दरअसल पूरा मामला थाना देहली गेट क्षेत्र का बताया जा रहा है कि एक युवती से उसी के मोहल्ले के कुछ युवक घर से निकलते वक्त अभद्र टिप्पणियां करते हैं और विरोध करने पर उसके ऊपर तेजाब डालने की धमकी देते है,छेड़खानी की घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते आज युवती ने एसएसपी दफ्तर पर न्याय की गुहार लगाई है 

वही पीड़ित युवती ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वह बाजार जाती है तब उसी के मोहल्ले के कुछ युवक उसके साथ छेड़खानी करते हैं और हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया जाता है जब इन सब की बातों का वह विरोध करती है तो उसके ऊपर तेजाब डालने की धमकी देते हैं,

इन लोगों से छेड़खानी के चलते उसने घर से निकलना बंद कर दिया है स्कूल जाना भी छोड़ दिया है वही उसने बताया कि इस संबंध में थाना देहली गेट में शिकायत की गई थी लेकिन उसमें कोई कार्यवाही नहीं हुई जब हम एसएसपी ऑफिस आ जाए हैं और एसएसपी साहब ने आश्वासन दिया है कि जल्द इसमें कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post