संवाददाता,,,रिंकू शर्मा
अलीगढ़ अलीगढ़ दरअसल पूरा मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र अंतर्गत सासनी गेट इलाके का है जहां दहेज लोभियों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते ससुराल जनों द्वारा 4 माह की गर्भवती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, घटना के बाद पीड़िता को उसके परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार जारी है
वीओ: जानकारी देते हुए पीड़ित महिला नंदनी ने बताया कि उसके ससुराली जन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते हैं, पीड़िता का कहना है कि शादी के दौरान पीड़िता के पिता द्वारा शादी में नगदी दी गई थी, लेकिन अब पीड़िता के ससुराल उससे दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करते हैं
पीड़िता का कहना है कि जब वह अतिरिक्त दहेज मांगने का विरोध करती है तो उसके ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करते हैं, वही आज पीड़िता से ससुराली जनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की गई थी जिसका पीड़ित द्वारा विरोध जताया गया था, इसी बात पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी इसके बाद महिला घायल हो गई, फिलहाल घटना के बाद घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है
Post a Comment