मुंबई में 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी में वांछित मिठाई मेकर के लिए एक कॉल कड़वा साबित हुई, आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता,,,सगीर अंसारी 

मुंबई: एक मिठाई निर्माता जिसने कथित तौर पर मुंबई के दो ड्राई फ्रूट आपूर्तिकर्ताओं को लगभग 25 लाख रुपये की ठगी फरार होने वाले आरोपी ने यह कभी नहीं सोचा होगा उसकी लाख चालाकी के बावजूद भी वह पुलिस से नहीं बच सकेगा अपनी चालाकी दिखाते हुए उसने अपने फोन बिहार में रखे थे ताके पुलिस उसके झांसे में आकर यह समझें की वह उत्तर भारत में छिपा हुआ है। लेकिन मुंबई से किसी एक नंबर पर की गई एक कॉल आरोपी मोंटू राय की बर्बादी साबित हुई। पुलिस ने आखिर राय को घाटकोपर में ट्रैक कर उसको गिरफ्तार किया।

ड्राई फ्रूट सप्लायर जितेंद्र बागडका ने फरवरी 2023 में राय के खिलाफ पुलिस में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बगड़का ने पुलिस को बताया कि उसने राय को फरवरी 2022 से सितंबर 2022 के बीच मिठाई बनाने के लिए बिना किसी दिक्कत के मेवे सप्लाई किए थे। राय ने सभी भुगतानों को दे दिया था।

लेकिन अक्टूबर 2022 में राय ने दिवाली में लिए मिठाई बनाने के लिए बगडका से एक बहुत बड़ा ऑर्डर दिया था। उन्होंने सामूहिक रूप से 22.22 लाख रुपये के काजू, बादाम, पिस्ता और अन्य सूखे मेवों का ऑर्डर दिया और कहा कि वह समय पर भुगतान कर देंगे।

लेकिन इसके बाद जब बगड़का ने उन्हें रिमाइंडर के लिए फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ था और उसकी फैक्ट्री भी बंद हो गई थी। राय के कारखाने पर जाने पर बगड़का को पता चला कि उनके जैसे अन्य विक्रेताओं को भी ठगा गया है। राय ने काजू कतली सजाने के लिए एक अन्य विक्रेता से 2.5 लाख रुपये का सामान मंगवाया था लेकिन उसे भुगतान नहीं किया था।

शिकायत दर्ज होने के बाद जाँच अधिकारयो ने राय के सेलफोन की लोकेशन का पता लगाया। फोन का इस्तेमाल बिहार में हो रहा था। पुलिस टीमें राय की तलाश में बिहार के लिए रवाना हुईं लेकिन उन्हें वह वहां नहीं मिला। अधिकारयो ने बाद में बार-बार उत्तरी राज्य गए लेकिन सफलता नहीं मिली।

जांच अधिकारी अतुल माली ने कहा कि हम उसके कॉल डेटा रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रहे थे जब हमने पाया कि एक कॉल मुंबई के नंबर से की गई थी। हमें आश्चर्य हुआ कि बिहार में राय के नंबरों पर मुंबई से कोई कॉल क्यों कर रहा था। पुलिस ने जब जाँच की तो राय के घाटकोपर में होने की पुष्टी के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया वही इस दौरान राय ने भांडुप में मिठाई बनाने का एक और कारखाना बंद कर दिया था।

पुलिस ने राय को हिरासत में लेने के बाद उसके पास से बगड़का के सूखे मेवों का कुछ स्टॉक बरामद किया गया। जाँच में पुलिस को पता चला कि राय का एक सहयोगी पैसे लेकर फरार है जो दोनों ने सूखे मेवों के स्टॉक से बनी मिठाइयां बेचकर बनाया था

Post a Comment

Previous Post Next Post