मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर, रामलला के दर्शन के बाद अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी




संवाददाता प्रभाकर यादव 

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सबसे पहले हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां अयोध्या से जनकपुर के बीच प्रस्तावित सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस अवसर पर दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद सरयू-कमला एक्सप्रेस अयोध्या से जनकपुर के लिए रवाना होगी।
कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन और रेलवे की ओर से कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post