घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और आजमगढ़ जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने फोन कर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
ध्रुव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके सुख-दुख का विशेष ध्यान रखा जाता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहते हैं। वरिष्ठ नेताओं के फोन आने से उन्हें आत्मीयता और अपनत्व का अनुभव हुआ। उन्होंने सभी नेताओं के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।
Post a Comment