मुंबई: बांद्रा रेलवे पुलिस ने 16 साल के नाबालिग चोर को धर दबोचा। उसके पास से ₹5,12,500/- कीमत का माल बरामद हुआ है। इसमें 6 लैपटॉप, थर्मल मशीन और ₹20,000 कैश शामिल है।लोकल में सफर कर रहे एक यात्री की बैग (जिसमें ₹35,000 थे) चोरी हो गई थी। बांद्रा पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली तो धारावी झोपड़पट्टी में रहने वाला 16 साल का लड़का पकड़ में आया। पूछताछ में उसने चोरी कबूल की और बताया कि उसने अकेले ही कई चोरियां की हैं।
उसकी निशानदेही पर धारावी से ही सारा माल बरामद हुआ। इस कार्रवाई से बांद्रा, अंधेरी, बोरीवली, भाईंदर, कुर्ला, ठाणे और अंबनाथ के कुल 8 गुन्हे उघड़ गए।पुलिस आयुक्त राकेश कलासागर के मार्गदर्शन में बांद्रा विभाग की टीम ने ये बड़ी कामयाबी हासिल की।पुलिस की अपील - लोकल में सफर करते वक्त अपने मोबाइल, लैपटॉप और सामान का खास ध्यान रखें।
संवाददाता जावेद शेख, मुंबई
Post a Comment