शाहजहांपुर में सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकतें, पुलिस ने युवक को पकड़ा





शाहजहांपुर सदर बाजार क्षेत्र में शहीद पार्क गेट के पास एक युवक पर सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाली महिलाओं और राहगीरों के सामने अश्लील हरकतें करने तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक इससे महिलाओं और आमजन को परेशानी हो रही थी।

मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने युवक को समझाने और ऐसी हरकतें न करने की हिदायत दी, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने 11 अक्टूबर को करीब 3:30 बजे उसे हिरासत में लेकर थाने लाया।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान सुनील कुमार (करीब 23 वर्ष), निवासी आवास विकास कॉलोनी, सदर बाजार, शाहजहांपुर के रूप में हुई है। मामले में मु0अ0सं0 561/26, धारा 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post