मुंबई | 14 अक्टूबर 2026
कुरार पुलिस ने स्कूटर चोरी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 19 वर्षीय अमित दिलीप सोनी को गिरफ्तार कर उसके पास से 99 मोटर स्कूटर बरामद किए हैं।आरोपी डिलीवरी बॉय है और अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर मुंबई और आसपास के इलाकों में सड़क पर पार्क स्कूटर को मास्टर की से चुराता था।
पूछताछ में आरोपी ने कुरार, मेघवाडी, अचोले सहित कई पुलिस स्टेशनों के इलाकों से चोरी की बात कबूली।
संवाददाता जावेद शेख
Post a Comment