शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.670 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से ₹350 नकद और एक की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर की रात करीब 10:10 बजे मदराखेल गुमटी से लगभग 50 मीटर पहले चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सौरभ मिश्रा (29) निवासी हरदयालकूँचा, थाना पुवायां को पकड़ा गया।
बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार में मु.अ.सं. 591/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने गांजा पुवायां में ठेके के पास एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाने की बात बताई है।
पुलिस ने आरोपी का 15 मुकदमों का आपराधिक इतिहास भी बताया है, जिसमें आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment