मुंबई में 'डैज़लिंग लाइट' पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा - 12,585 वाहनों पर कार्रवाई, 88 लाख से ज्यादा का जुर्माना




मुंबई: वाहतूक पुलिस द्वारा रात के समय वाहनों पर लगाई जाने वाली तेज और आंखों को चौंधियाने वाली लाइटों के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए डैज़लिंग लाइट (Dazzling Light) विशेष मुहिम" चलाई जा रही है।
प्रेस नोट के अनुसार, अवैध अतिरिक्त फ्लैश लाइट्स, LED बार, फैंसी और तीव्र प्रकाश देने वाली हेडलाइट्स के इस्तेमाल से सामने से आ रहे वाहन चालकों की आंखों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और कुछ क्षणों के लिए दृष्टि बाधित हो जाती है। इससे गंभीर हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है।
इसी को रोकने के लिए मुंबई के 49 ट्रैफिक विभागों में दिनांक 01/06/2026 से 26/10/2026 तक चलाए गए अभियान के तहत u/sec MMVR 235/177 MVA के तहत कुल 12,585 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। संबंधित वाहन चालकों पर कुल 88,47,500 रुपये का दंडात्मक जुर्माना लगाया गया है।
मुबई ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि रात में वाहन चलाते समय लो-बीम का उपयोग करें, अनधिकृत फ्लैश लाइट्स, LED बार या तेज फैंसी लाइट्स का उपयोग न करें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
पुलिस ने कहा है कि रास्ता सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है।

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post