राजभवन में शौर्य और सेवा का सम्मान - राज्यपाल के हाथों 103 पुलिस अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान





मुंबई, राजभवन | 09 अक्टूबर 2026
महाराष्ट्र पुलिस के लिए गौरव का क्षण। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने राजभवन, मुंबई में आयोजित एक भव्य अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) में कुल 103 पुलिस अधिकारियों एवं अंमलदारों को राष्ट्रपति द्वारा घोषित पुलिस पदकों से सम्मानित किया।

यह पदक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा घोषित किए गए थे, लेकिन पदकों पर नाम खुदाई में देरी और राजभवन से तारीख न मिलने के कारण इन्हें देने में देरी हुई थी। कई अधिकारी तो सेवा-निवृत्त भी हो चुके हैं।
किसे कौन सा पदक मिला।
इस समारोह में 3 श्रेणियों में पदक दिए गए।

1. राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (President's Police Medal for Distinguished Service) 4 वरिष्ठ अधिकारियों को।


2. पुलिस शौर्य पदक (Police Medal for Gallantry) नक्सल विरोधी अभियान और अन्य साहसिक कार्यों के लिए।


3. सराहनीय सेवा पदक (Police Medal for Meritorious Service) 40 से अधिक अधिकारियों को लंबी और उत्कृष्ट सेवा के लिए।


पिछले समारोह में 64 जवानों को शौर्य पदक, 4 को विशिष्ट सेवा और 38 को सराहनीय सेवा पदक दिए गए थे, इसी तर्ज पर इस बार भी गढ़चिरौली, C-60 कमांडो सहित मुंबई पुलिस के कई अधिकारियों का सम्मान हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री, गृह राज्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी और पदक विजेताओं के परिजन उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस देश की सबसे बहादुर और अनुशासित फोर्स में से एक है और ये पदक उनके त्याग और समर्पण का प्रतीक हैं। 


संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post