मलिहाबाद। क्षेत्र में रिश्तों से जुड़ा एक अनोखा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि एक पीआरडी जवान की पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। महिला के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पति ने महिला और उसके प्रेमी को ढूंढ निकाला।
बताया गया कि महिला ने अपने पति के सामने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। पत्नी की इच्छा को देखते हुए पति ने विवाद बढ़ाने के बजाय उसके फैसले का सम्मान किया। इसके बाद पति दोनों को मंदिर ले गया, जहां कथित तौर पर महिला और उसके प्रेमी का विवाह करा दिया गया।
घटना की जानकारी क्षेत्र में फैलने के बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पति के इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
Post a Comment