मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन





मुंबई मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया। मुश्ताक खान पिछले करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। वह कैंसर से जूझ रहे थे। करीब पांच साल पहले उन्हें इस बीमारी का पता चला था, लेकिन हाल ही में कैंसर दोबारा लौट आया था, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई।
                      मुश्ताक खान ने अपने करियर में कई फिल्मों में सपोर्टिंग और कॉमेडी किरदार निभाकर खास पहचान बनाई। ‘वेलकम’, ‘गदर’, ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post