शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम बरनई निवासी 53 वर्षीय सुखपाल यादव पुत्र रामसिंह की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह घर की दीवार गिरने से आई चोटों के चलते जिला अस्पताल में भर्ती थे।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे जिला अस्पताल से मेमो के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि सुखपाल यादव की उपचार के दौरान सुबह करीब पांच बजे मृत्यु हो गई। वह शनिवार सुबह करीब आठ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि सुखपाल यादव घर की दीवार गिरने के कारण घायल हुए थे, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में परिजनों द्वारा शनिवार को पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment