मुंबई। कफ परेड पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 800 बोतलें जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 1.32 लाख रुपये बताई गई है।
8 सितंबर 2026 को पुलिस उप निरीक्षक प्रशांत नेरकर और उनकी टीम गश्त पर थी। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जगनाथ भोसले मार्ग, फायर ब्रिगेड के पीछे कफ परेड में तीन व्यक्ति बिना लाइसेंस के देशी शराब बेच रहे हैं। टीम ने वहां छापा मारा और तीनों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनके पास कोई परवाना नहीं मिला।
जब्त माल में संत्रा ब्रांड की 90 मिलीलीटर क्षमता वाली 800 प्लास्टिक सीलबंद बोतलें शामिल हैं। आरोपियों को पुलिस थाने लाया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपीः
गणेश शिवकुमार मेनेन (40), गीता नगर, डॉ. होमी भाभा रोड, कफ परेड
मनीगंडा नागराज स्वामी (35), गीता नगर, कफ परेड
सुधीर महेंदर चक्रवर्ती (38), गीता नगर, कफ परेड
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment