प्रयागराज में ऑनलाइन गेमिंग सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, STF ने चार आरोपियों को दबोचा




राजधानी यूपी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) लखनऊ की टीम ने प्रयागराज में कूटरचित दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर ऑनलाइन गेमिंग सट्टेबाजी संचालित करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। STF ने गिरोह के कुल चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश कुमार उर्फ टीटू निवासी प्रयागराज, प्रिंस कुमार उर्फ गौतम निवासी प्रयागराज, मितेश प्रधान निवासी रायगढ़, छत्तीसगढ़ और अभिषेक कुमार निवासी डीएलडब्ल्यू, वाराणसी के रूप में हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक टैबलेट, आठ स्मार्टफोन, 24 सिम कार्ड, 23 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
STF के मुताबिक आरोपी कूटरचित दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग सट्टेबाजी से जुड़े नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट: एम.एस. जाविर

Post a Comment

Previous Post Next Post