शीर्षक: मुंबई के पायधुनी इलाके से 15 वर्षीय मूकबधिर बालक लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद





मुंबईः पायधुनी पुलिस थाना क्षेत्र के मस्जिद बंदर इलाके से 15 वर्षीय मूकबधिर बालक मोहम्मद सहमत नौशाद अंसारी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पायधुनी पुलिस थाने में सीआर नंबर 857/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद सहमत नौशाद अंसारी, उम्र 15 वर्ष, 4 अगस्त 2026 को मस्जिद बंदर, पायधुनी क्षेत्र से लापता हो गया। बालक मूकबधिर है। उसका रंग सांवला, कद लगभग 5 फुट, शरीर दुबला-पतला और बाल काले हैं। लापता होने के समय उसने गुलाबी रंग की फुल स्लीव टी-शर्ट और राखाड़ी (ग्रे) रंग की नाइट पैंट पहन रखी थी।
पायधुनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त बालक दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
संपर्क अधिकारीः
पुलिस उपनिरीक्षक आकाश तेलकापल्लीवार 9767980535
पुलिस शिपाई विलास पाडवी 7738447043
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बालक को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने में सहयोग करें।


 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post