पुलिस उपाधीक्षक शशि मौली पाण्डेय को फूल माला पहनाकर सम्मान के साथ किया गया विदा




संवाददाता अमित तिवारी 

आजमगढ़ मुबारकपुर थाना परिसर में बुधवार को दोपहर दो बजे पुलिस उपाधीक्षक शशि मौली पाण्डेय को फूल माला पहनाकर सम्मान के साथ विदा किया गया।
मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे शशि मौली पाण्डेय का प्रमोशन पुलिस उपाधीक्षक पर हो गया है। पुलिस उपाधीक्षक पद पर स्थानांतरण महाराजगंज जनपद हो गया है। महाराजगंज पद का कार्यभार ग्रहण करने को वह यहां से कार्यमुक्त होकर आज विदा हो गए। पुलिस उपाधीक्षक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक शशि मौली पाण्डेय ने कहा कि पुलिस सबसे बड़ा संन्यासी होता है। पुलिस सेवा काल के दौरान जब तक अपनी कुटिया को सजाता है।कब स्थानान्तरण का फरमान आ जाता यह नहीं मालूम। ऐसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना होता है। हम पुलिस को जिम्मेदारी है कि जनता को सन्तुष्ट करने के लिए निष्पक्ष, ईमानदारी, पारदर्शिता से समस्या का निस्तारण  करें। पुलिस को अपने कर्तव्य के प्रति सजग और सतर्क रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा व संचालन एस आई प्रदीप मिश्रा ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी जमाल अहमद प्रधान,  फिरोज़ अहमद  पुलिस चौकी बनकट प्रभारी सौरभ सिंह, पुलिस चौकी लोहरा कुलदीप कुमार, सिपाही मज़हर अन्सारी, सहित समस्त थाना परिवार उपस्थित  रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post