शाहजहांपुर: सदर बाजार थाना पुलिस ने पैतृक जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले में वांछित आरोपी मो. शकील (59 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वादी की पैतृक जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराने का आरोप है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे छोटा कुतबां के पीछे स्थित खंडहर के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment