तीन जुलाई से शुरू हो रही 57 दिन की अमरनाथ यात्रा




अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही 57 दिन की अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यात्रा मार्ग, आधार शिविरों और पवित्र गुफा तक जाने वाले दोनों रास्तों व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।
यात्रियों के पहले जत्थे जम्मू पहुंचने लगे हैं। जम्मू में सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक निगरानी प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल भी की है।
 प्रथम पूजा के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिरीक्षक डॉक्टर अकुन सभरवाल ने पवित्र गुफा और बरारीमार्ग में चिकित्सा सहायता केंद्रों का उद्घाटन किया।

संवाददाता ए के सिह राजहंस

Post a Comment

Previous Post Next Post