सारनाथ पुलिस को बड़ी सफलता,अवैध असलहा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार




वाराणसी। सारनाथ थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हिरामनपुर निवासी बृजेश मिश्रा को हृदयपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो अवैध .32 बोर पिस्टल,चार जिंदा कारतूस,सात खोखा कारतूस,एक मैगजीन तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की।

संवाददाता ए के सिह

Post a Comment

Previous Post Next Post