दहेज हत्या मामले में वांछित सास गिरफ्तार, ग्रामीणों ने उठाए घटना पर सवाल




संवाददाता मोहम्मद यासिर  

आजमगढ़ सरायमीर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्ता शबा पत्नी मोहम्मद जावेद निवासी राजापुर सिकरौर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मेंहनगर थाना क्षेत्र के विषहम मिर्जापुर निवासी रुहुलहुदा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री अरहमा की शादी वर्ष 2025 में मोहम्मद सैफ से हुई थी। विवाह के बाद पति, सास, ननद तथा अन्य परिजनों द्वारा पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि 9 जून 2026 को दहेज की मांग पूरी न होने पर अरहमा की हत्या कर दी गई।
मामले में थाना सरायमीर पर बीएनएस की धारा 85, 61(2), 80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गढ़वा मोड़ से शबा को गिरफ्तार किया।
वहीं, क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों का कहना है कि घटना से एक रात पहले मृतका की बहन और बहनोई देर रात करीब 1:30 बजे घर आए थे और सुबह लगभग 4:30 बजे चले गए। ग्रामीणों के अनुसार घटना की परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत होती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विवाह कोर्ट मैरिज के माध्यम से हुआ था।

Post a Comment

Previous Post Next Post