मुंबई: एंटॉप हिल पुलिस ने 17 वर्षीय साईनाथ पलानीस्वामी देवेंद्र की हत्या के मामले में 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी 'गोलू' को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में सीआर नंबर 348/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट 1932 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 12 जून की रात करीब 2 बजे मक्कावाड़ी जंक्शन के पास हुई थी। हमले में गंभीर रूप से घायल साईनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसी दिन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इलाज के दौरान 16 जून को सायन अस्पताल में साईनाथ की मौत हो गई, जिसके बाद मामला हत्या में परिवर्तित कर दिया गया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक आपस में दोस्त थे। दोनों पहले डोंगरी चिल्ड्रन्स होम में एक साथ रह चुके थे। वहीं किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमले में केवल गोलू ही नहीं, बल्कि उसकी मां और तीन अन्य लोग भी शामिल थे। परिजनों के मुताबिक, कुछ लोगों ने साईनाथ को पकड़ रखा था, जबकि गोलू ने स्कूटी की चाबी से उसके चेहरे पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
एंटॉप हिल पुलिस स्टेशनदोस्ती बनी दुश्मनीः 17 वर्षीय किशोर की हत्या के आरोप में 15 वर्षीय नाबालिग गिरफ्तार, एंटॉप हिल पुलिस की जांच जारी।
मुंबई: एंटॉप हिल पुलिस ने 17 वर्षीय साईनाथ पलानीस्वामी देवेंद्र की हत्या के मामले में 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी 'गोलू' को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में सीआर नंबर 348/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट 1932 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 12 जून की रात करीब 2 बजे मक्कावाड़ी जंक्शन के पास हुई थी। हमले में गंभीर रूप से घायल साईनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसी दिन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इलाज के दौरान 16 जून को सायन अस्पताल में साईनाथ की मौत हो गई, जिसके बाद मामला हत्या में परिवर्तित कर दिया गया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक आपस में दोस्त थे। दोनों पहले डोंगरी चिल्ड्रन्स होम में एक साथ रह चुके थे। वहीं किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमले में केवल गोलू ही नहीं, बल्कि उसकी मां और तीन अन्य लोग भी शामिल थे। परिजनों के मुताबिक, कुछ लोगों ने साईनाथ को पकड़ रखा था, जबकि गोलू ने स्कूटी की चाबी से उसके चेहरे पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता के सबूत मिलने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है। संवाददाता जावेद शेख। के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता के सबूत मिलने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment