मुंबई: मुंबई पुलिस ने नागरिकों का भरोसा एक बार फिर मजबूत करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 30 मई 2026 को डीसीपी ज़ोन-12 के नेतृत्व में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कुल 982 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे गए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹1.46 करोड़ बताई गई है।
मुंबई पुलिस द्वारा की गई इस महत्वपूर्ण कार्रवाई से सैकड़ों नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। मोबाइल फोन की खोज और बरामदगी के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार मेहनत की, जिसके परिणामस्वरूप यह बड़ी सफलता हासिल हुई।
इस अवसर पर उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने जांच और मोबाइल फोन बरामदगी अभियान में उल्लेखनीय योगदान दिया।
मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी जांच और विशेष अभियान के माध्यम से उनके मोबाइल वापस दिलाए जा सकें।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment