मुंबई के नागपाड़ा इलाके में 78 वर्षीय मोहम्मद इकबाल की हत्या के सनसनीखेज मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में G.R.K. 240/2026 के तहत धारा 103 (1) B.N.S. के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने टेक्निकल एनालिसिस और ह्यूमन इंटेलिजेंस का सहारा लेते हुए मामले की गुत्थी सुलझाई। पुलिस को पता चला कि इस हत्या को आरोपी नंबर 1 (29 वर्ष) ने अपने साथी आरोपी नंबर 2 (25 वर्ष) के साथ मिलकर अंजाम दिया था।घटना के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन बंद कर मुंबई से फरार हो गए और अलग-अलग राज्यों में छिपते रहे। जांच के दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी नागपुर में छिपे हुए हैं। तुरंत एक टीम नागपुर भेजी गई, जहां 24 अप्रैल 2026 को बड़ा लाजबाग इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नंबर 1 कुख्यात गैंगस्टर सादिक कालिया और आरिफ कालिया का भतीजा है, जिनका पहले पुलिस एनकाउंटर हो चुका है। आरोपी को शक था कि मृतक इकबाल ने उसके चाचाओं के एनकाउंटर में मुखबिरी की थी, इसी रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया। संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment