जे.जे. मार्ग पुलिस स्टेशन का बड़ा खुलासाः गूंगा बनकर करता था कार चोरी




मुंबई:जे.जे. मार्ग पुलिस स्टेशन की टीम ने कार चोरी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। आरोपी लोगों को शक न हो इसलिए खुद को गूंगा बताकर इलाके में घूमता था और मौका मिलते ही खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले इलाके की रेकी करता था और सुनसान जगहों पर खड़ी कारों की चोरी को अंजाम देता था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई गाड़ियां और अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post