महाराष्ट्र दिवस पर घाटकोपर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सस्ते चश्मों का भी होगा वितरण।

मुंबई:महाराष्ट्र दिवस और कामगार दिवस के अवसर पर घाटकोपर क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की जा रही है। गणेश मित्र मंडळ की ओर से "निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं कम दामों में चश्मा वितरण शिविर" का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर नेत्र उपचार पहुंचाना और सबकी दृष्टि उज्जवल बनाना है।
यह शिविर शुक्रवार, 01 मई 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हिमालया सोसायटी, सनग्रेस स्कूल के सामने, घाटकोपर (मुंबई-84) में आयोजित किया जाएगा।
शिविर में आने वाले नागरिकों के लिए कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा आँखों की संपूर्ण जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। साथ ही जरूरतमंदों को कम दामों में गुणवत्तापूर्ण चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा मोतियाबिंद ऑपरेशन से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभलेने के लिए भी लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी।
इस आयोजन का नेतृत्व समाजसेविका रुक्साना खान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सही इलाज पहुंचाना और उन्हें बेहतर दृष्टि प्रदान करना है।
आयोजकों ने घाटकोपर और आसपास के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। साथ ही समय-समय पर आंखों की जांच कराने और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखने की भी सलाह दी गई है। संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post