स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई 6 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस किए निरस्त



संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़ जनपद में मेडिकल स्टोर पर औषधि विक्रय में की जा रही मनमानी पर प्रशासन ने कार्रवाई की है औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा ने बताया कि मार्च में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया था जांच के दौरान काफी कमियां मिलने पर 6 औषधि प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
इसमें दलसिंगार नगर स्थित मेसर्स द चार्विक फार्मा को 10 दिन के लिए निलंबित किया गया है। इसी प्रकार जीयनपुर के मेसर्स श्री संकट मोचन फार्मास्यूटिकल्स को अग्रिम आदेश तक, जगदीशपुर स्थित मेसर्स मां सरस्वती मेडिकल एजेंसी को भी अग्रिम आदेश तक, सीएचसी परशुरामपुर, कलमोचीपुर, जमालपुर निकट स्थित मेसर्स ए टू जेड मेडिकल हाल के लाइसेंस को भी अग्रिम आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।
इसी प्रकार भरतपुर खुर्द अतरौलिया के मेसर्स एबी मेडिकल स्टोर को भी अग्रिम आदेश और लाल डिग्गी बंधा रोड एलवल स्थित मेसर्स भागीरथी फार्मेसी के लाइसेंस को 10 दिन के लिए क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए निलंबित किया गया है।
औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा ने बताया कि लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जहां कमियां मिल रही है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post