भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाला इंटर-स्टेट गैंग पकड़ा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 52 मोबाइल बरामद



संवाददाता जावेद शेख 

मुंबई में धार्मिक स्थलों, राजनीतिक सभाओं और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों की जेब से मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक इंटर-स्टेट गैंग का पर्दाफाश हुआ है। दक्षिण मुंबई के सर जे जे मार्ग पुलिस स्टेशन की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी १, शाकिब अशफ़ाक खान २, सरताज सरफराज शेख ३, आमिर आबिद खान ४, इस्तियाक सादिक खान ५, गौहर गुलाम जिलानी ६, अफ़ज़ल उस्मान नाई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों का ध्यान भटकाकर उनके मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे। धार्मिक स्थलों, राजनीतिक मीटिंग, बाजारों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में ये लोग खास तौर पर सक्रिय रहते थे।
गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने कुल 52 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों से मुंबई शहर के कुल 16 मोबाइल चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस का मानना है कि यह गैंग काफी समय से मुंबई में सक्रिय था और अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दे रहा था।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि यह एक इंटर स्टेट गैंग है, जिसके कुछ सदस्य दूसरे राज्यों से आकर मुंबई में भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को निशाना बनाते थे। चोरी किए गए मोबाइल फोन को बाद में दूसरे राज्यों में बेच दिया जाता था।फिलहाल JJ Marg Police Station में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग में और कितने लोग शामिल हैं तथा मुंबई के अलावा किन-किन शहरों में इन्होंने वारदातें की हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post