संवाददाता एस एम जाबिर
मेरठ। शहर में विधायक और सासंद के फर्जी पास लगाकर दौड़ने वाले वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया। तत्कालीन एसएसपी ने खुद टोल पर खड़े होकर फर्जी पास लगाकर चलने वाले वाहनों को सीज कर चालकों पर मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया। उसके बाद काशी टोल के प्रबंधक की तरफ से सीसीटीवी के आधार पर 28 वाहनों की एक सूची परतापुर पुलिस को दी गई।
दो फरवरी को इस सूची के आधार पर वाहन स्वामियों पर मुकदमा दर्ज हुआ। सभी वाहनों की फुटेज भी टोल पर सुरक्षित है। उसके बाद भी पुलिस दस दिनों में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। विवेचक सिर्फ वाहन स्वामियों को काल कर सेटिंग के खेल में जुटे हुए है। यही कारण है कि अभी तक एक भी वाहन को सीज नहीं किया गया। न ही चालक की गिरफ्तारी की गई।
काशी टोल के प्रबंधक निदेश कुमार निवासी ग्राम मुनसैनिया राया मथुरा की तरफ से दो फरवरी को 28 वाहनों के मालिकों पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप था कि सभी वाहन स्वामी विधायक और सासंद का पास लगाकर चल रहे है, जो टोल का भुगतान भी नहीं कर रहे है।
उल्टे विधायक और सासंद का रौब गालिब करते है, जबकि उक्त वाहनों से विधायक और सासंद का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। ऐसे में वाहनों की फुटेज के साथ टोल से सूची जारी कर दी गई। उसके बाद भी पुलिस अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
एसओ अजय शुक्ला का कहना है कि विवेचक सभी के पास की जांच कर रहे है। कुछ वाहन स्वामियों को काल कर थाने पर बुलाया गया, वह अपने वाहनों पर पास लगाने से इन्कार कर रहे है। सेटिंग का कोई मामला सामने नहीं आ रहा है।
कारों पर विधायक और सांसद के फर्जीपास लगाकर चलने वाले आरोपित
शाह फाहद पुत्र मुर्सलीन निवासी जाटन स्ट्रीट, सुहेल पुत्र ताहिर निवासी किदवई नगर, रुपेंद्र सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी भराला, फराज पुत्र हारुन निवासी भगत सिंह मार्केट, उमर फारुख निवासी अमरुद्दीन निवासी ऊंचा सद्दीक नगर, विनोद शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा निवासी कसेरू बक्सर, अार्यन निरमान पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी खिर्वा, सायिम पुत्र साबिर निवासी किदवई नगर, मनीष शर्मा पुत्र मनोज कुमार निवासी घाट परतापुर, निदा परवेज पुत्र परवेज अख्तर निवासी पूर्वा अब्दुल वाली मस्जिद, दिग्विजय सिंह पुत्र हुक्म सिंह चौहान निवासी नंदपुरी कंकरखेड़ा, भावना बालियान पुत्री सोहनवीर निवासी फलावदा, जावेद पुत्र अय्यूब निवासी कुरैशियान मस्जिद लिसाड़ीगेट, सुफियान पुत्र शादाब निवासी सराय बहलीम, जुनैद पुत्र इरशाद निवासी शाह नत्थन, फैजान पुत्र गुफरान निवासी श्यामनगर, कृष्णा कुमार पुत्र ईशम सिंह निवासी किनौनी, अजहर पुत्र नसरुद्दीन निवासी घोसीपुर, साकिब पुत्र जाफर निवासी उमर नगर, मैराजुद्दीन पुत्र अब्दुल वहीद निवासी शाहपीर जादीद, शादाब पुत्र मकसूद निवासी उमर नगर, लीपीन पराशर पुत्र डी पराशर निवासी सुशांत सिटी, सरताज गाजी पुत्र मुज्जमिल खान निवासी घोसीपुर, अशद पुत्र असलम निवासी श्यामनगर, राशिद अंसारी पुत्र यामीन निवासी अहमद नगर, कासिफ पुत्र अब्दुल वहाब निवासी जाकिर कालोनी, मधु गुप्ता पत्नी जगदीश गुप्ता निवासी शास्त्रीनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
Post a Comment