आज दिखा चांद तो कल से रमजान




ब्यूरो रिपोर्ट एम एस जाबिर

वाराणसी चांद की तस्दीक मंगलवार को होने पर मुस्लिम समाज का पाक महीना रमजान बुधवार से शुरू हो जाएगा। यदि चांद नजर नहीं आया तो पहला रोजा गुरुवार को रखा जाएगा।
रमजान को लेकर शहर की मस्जिदों में तरावीह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दालमंडी, नई सड़क, सरैयां, रेवड़ी तालाब, लोहता और मदनपुरा सहित विभिन्न इलाकों में रौनक बढ़ने लगी है। मंगलवार को मगरिब की नमाज के बाद नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मस्जिद में रूयते हेलाल कमेटी की बैठक होगी, जहां चांद की तस्दीक की जाएगी। मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने बताया कि यदि चांद की पुष्टि होती है तो बुधवार से रोजा रखा जाएगा, अन्यथा गुरुवार को पहला रोजा होगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post