संवाददाता ए के सिंह
जौनपुर क्रांतिकारी पत्रकार परिषद केंद्रीय प्रमुख माननीय अनिल दूबे आजाद जी के निर्देश पर जौनपुर जिला में केंद्रीय प्रमुख की विशेष उपस्थिति में संगठन पदाधिकारियो द्वारा जौनपुर जिलाधिकारी को पत्रकारों के हित में मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन सौपा गया जो संगठन के द्वारा प्रमुख मांगे रखी गई मीडिया जगत,पत्रकारों की बदहाल आर्थिक हालात पर सरकार करे हस्तक्षेप,आज आवाज उठाने वाले खुद आर्थिक संकट में,न्यूनतम वेतन,सामाजिक सुरक्षा की मांग ,मीडिया जगत/ पत्रकार को मजबूत करना होगा मीडिया आयोग का गठन किया जाएं अन्यथा लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा देशभर के लाखों पत्रकारों की बदहाल आर्थिक स्थिति को लेकर क्रांतिकारी पत्रकार परिषद (पंजी.) के संस्थापक/केंद्रीय प्रमुख क्रांतिकारी संपादक अनिल दूबे आजाद ने केंद्र सरकार से गंभीर स्थिति पर हस्तक्षेप की मांग की है। पत्रकारों को न्यूनतम मज़दूरी, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक संरक्षण देने की अपील की गई है। जिला, तहसील, ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर कार्यरत अधिकांश समाचार पत्रों के प्रतिनिधि अवैतनिक रूप से काम कर रहे हैं। दिन-रात जनता की समस्याएं उठाने वाले पत्रकार स्वयं अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हैं। उन्हें न तो किसी तरह का वेतन मिलता है और न ही सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ। जब सरकार मनरेगा मज़दूर को न्यूनतम मज़दूरी और काम के घंटे तय करती है, तो 24 घंटे सामाजिक ड्यूटी करने वाले पत्रकार को कम से कम मज़दूर का दर्जा क्यों नहीं दिया जा सकता? मांग में प्रमुख रूप से न्यूनतम वेतन की गारंटी, ग्राम पंचायत स्तर तक सरकारी विज्ञापन एवं विज्ञापन कमीशन व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा के तहत पत्रकार सहित उनके परिवार को मुफ्त स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, शिक्षा में विशेष रियायत व अन्य के साथ ही पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से सक्रिय पत्रकारों की आवश्यकतानुसार मदद की मांग रखी गई है। कहा गया है कि जब पत्रकार की जेब खाली होती है और घर में बच्चों की भूख सामने होती है, तब निष्पक्ष पत्रकारिता करना अत्यंत कठिन हो जाता है। यदि लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है, तो पत्रकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना अनिवार्य है।
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद (KPP)ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस तरह की गम्भीर स्थिति को समझते हुए तत्काल मीडिया आयोग का गठन किया जाए केंद्रीय प्रमुख माननीय अनिल दूबे आजाद के उपस्थिति में संगठन के पदाधिकारी द्वारा नवगत पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात करके उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र भेंट किया गया इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी मंडल अध्यक्ष जिला कमेटी तहसील कमेटी ब्लॉक कमेटी पदाधिकारी उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी तरुण शुक्ला ने मीडिया से अपनी बात को रखते हुए कहा आज क्रांतिकारी पत्रकार परिषद हर प्रदेश में विस्तार कर रहा है और जो पत्रकार साथी संगठन से जुड़े हैं उनकी कोई भी समस्या रहती है संगठन उनके लिए हमेशा खड़ा रहता है इस कार्यक्रम में नए पदाधिकारी का माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया गया जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव आए हुए सभी पदाधिकारी का बहुत आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में उपस्थित दिल्ली के प्रदेश प्रभारी अनुराग एवं पूर्वांचल के प्रदेश प्रभारी सिराज अहमद, जिला प्रभारी प्रकाश शर्मा, देवेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष अजय बहादुर, मिथिलेश यादव जिला कोषाध्यक्ष, नसरुद्दीन जिला सचिव, राकेश शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, अरुण कुमार यादव तहसील अध्यक्ष, विनोद कुमार यादव तहसील सचिव,मनोज सिंह तहसील महासचिव, इंद्रेश यादव ब्लॉक मीडिया प्रभारी, मायाकांत यादव, धर्मेंद्र बिन्द ब्लाक महासचिव खुटहन, डॉ अमित, कमर अब्बास, तौफीक उर्फ लड्डन एवं तमाम जनपद घर के सैकड़ो क्रांतिकारी पत्रकार साथी उपस्थित रहे
Post a Comment