श्री कृपाल फिलिंग स्टेशन एवं सीएनजी स्टेशन का भव्य शुभारंभ





संवाददाता हाफ़िज़ नियामत 

मछलीशहर,जौनपुर- तहसील मछलीशहर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरनी डीह में श्री कृपाल फिलिंग स्टेशन एवं सीएनजी स्टेशन का भव्य शुभारंभ समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी एवं मुंबई के व्यवसायी राम उजागिर यादव रहे।वही विशिष्ट अतिथियों में अभय गिरी (डीजीएम, IOAGL), विनीत सैमुअल (सीआरएम, HPCL) तथा अभिजीत दीक्षित (चीफ मैनेजर) शामिल रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फिलिंग स्टेशन एवं सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन किया।इस अवसर पर आयोजकों की ओर से श्रीमती बदामा चौधरी, श्री राम कृपाल चौधरी (न्यायाधीश), श्री राम मनोहर चौधरी एवं श्री रामबाहाल चौधरी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य अतिथि संबोधन में अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र में सीएनजी स्टेशन की स्थापना से स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं किफायती ईंधन की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही, इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post