12वीं पास छात्र ने खुद संविधान पढ़ा और सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका (SLP) खुद तैयार की



संवाददाता आर के सिंह 

मध्यप्रदेश जबलपुर के अथर्व चतुर्वेदी की कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है NEET में 530 अंक लाने के बावजूद, निजी कॉलेजों में EWS आरक्षण नीति न होने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं मिल रहा था हार मानने के बजाय, इस 12वीं पास छात्र ने खुद संविधान पढ़ा और सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका (SLP) खुद तैयार की
दिल्ली जाने के पैसे नहीं थे, तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खुद पैरवी की,
जब उन्होंने CJI की बेंच के सामने विनम्रता से 10 मिनट मांगे, तो उनकी दलीलों ने इतिहास बदल दिया सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 का उपयोग करते हुए अथर्व को MBBS में प्रवेश देने का आदेश सुनाया एक साधारण छात्र का खुद की पैरवी कर देश की सबसे बड़ी अदालत से अपना हक छीन लेना, भारतीय न्याय प्रणाली और युवा शक्ति की एक अद्भुत मिसाल है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post