80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज और तेज़ विकास को बताया नए भारत की पहचान




संवाददाता हाफ़िज़ नियामत 

मछलीशहर जौनपुर अटल स्मृति दिवस के अवसर पर नगर के एक पैलेस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नन्द कुमार गुप्ता नन्दी रहे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को नमन करते हुए कहा कि जिस भारत का सपना अटल जी ने देखा था, उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार कर दिखाया है।
कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है, जो गरीब कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र करते हुए कहा कि यह नया भारत है घर में घुसकर मारता है। आज देश एक नए भारत के रूप में उभरा है और विश्व के बड़े देशों में 24वें स्थान पर पहुंचा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि सड़क, रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइनों के निर्माण सहित हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। यही अटल बिहारी वाजपेई को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर के आसपास दस नए परिवारों को भाजपा से जोड़ ले, तो कोई भी शक्ति बूथ स्तर पर भाजपा को जीतने से रोक नहीं सकती।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई द्वारा रखी गई मजबूत नींव पर आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर और संतोष सिंह पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कमलेश सिंह, राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, मुकेश सिंह बिसेन, महेश चौरसिया, जयानंद चौबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मेहीलाल गौतम ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post