पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो अभियुक्त को दो किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार का न्यायालय भेजा




संवाददाता मोहम्मद यासिर 

आजमगढ़ सरायमीर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो अभियुक्त को दो किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार का न्यायालय भेजा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा० अनिल कुमार द्वारा अपराध रोक थाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 2/11/2025 को उपनिरीक्षक धीरज कुमार मय फोर्स डेमरी मकदूमपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति तेज गति से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर दोनों को पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर वह दोनों अपना नाम-पता आजम पुत्र तौव्वाब निवासी अरहनपुर थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर, अबुसाद पुत्र मखन्चू निवासी ग्राम सिकरौर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ बताया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को बरामद सामान के साथ स्थानीय थाना में लाकर धारा 8/20 NDPS Act, के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा।

Post a Comment

Previous Post Next Post