संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ सरायमीर बाइक पर सवार चार वर्षीय युवक की ट्रक के चपेट में आने घटना स्थल पर मौत एक महिला एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल।अयूब पुत्र शमिमुद्दीन निवासी कौड़ियां थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बाइक पर अपनी बेटी फातिमा पत्नी अबु शहमा निवासी कुशहां थाना फूलपुर आजमगढ़ व फातिमा के चार वर्षीय लड़के उस्मान को बैठा कर सरायमीर से फरिहा की ओर जा रहे थे। संजरपुर बाजार में छाऊं के पास सरायमीर की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गए। जिससे उस्मान को गम्भीर चोट आने मौके पर मौत हो गई । अयूब ओर फातिमा गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का फूलपुर निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस शव कब्जे लेकर परिजनों के आग्रह पर पंचनामा कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया
Post a Comment