मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करो,,, चंद्र कुमार बोस



संवाददाता जावेद शेख 

मुंबई 21 अक्टूबर, 1943 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना करके अखंड भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। आझाद हिंद सरकारके स्थापना को 82 वर्ष पूरे हो गये हैं ,21 अक्टूबर 2025 को देश और मुख्यरूप से महाराष्ट्र में देशभक्तोंने बड़े उत्साह और धूमधाम से जगह-जगह झंडा फहराया इस से प्रसन्नता व्यक्त कर नेताजी के पोते, जयहिंद सैनिक संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक चंद्र कुमार बोस ने राज्य में जय हिंद सैनिक संस्था के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने जिलों में नागरिकों, छात्रों और युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति जागृत करने के लिए प्रशंसा की 24 अक्टूबर से श्री चंद्र कुमार बोस,सपत्नीक मुंबई में हैं, 25 अक्टूबर को जयहिंद सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष देशभक्त पंजाबराव मुधाने के मार्गदर्शन में मानवंदना दिया गया,मुंबई के दादर पूर्व में आरजू हॉल में, श्री राज मेहता,  श्री चंद्रकुमार बोस और उप महापौर बाबूभाई भवानजी की उपस्थिति में नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई ,! महात्मा फुले आरोग्य विभागाचे उद्घाटन आरजू संस्थापक श्री राज मेहता जी ने किया !
27 अक्टूबर 2025 को मुंबई के मरीन लाइन्स के इस्लाम जिमखाना में सुबह 11 बजे तिरंगा झंडा श्री चंद्रकुमार बोस और इकबाल मेमन अधिकारी द्वारा फहराया गया, जबकि अखिल भारतीय मेमन जमात महासंघ के अध्यक्ष देशभक्त इकबाल मेमन अधिकारी को चंद्रकुमार बोस द्वारा "सेवक ए हिंद" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उस समय बोस ने दुनिया भर के मेमन समुदाय द्वारा देशभक्ति का एक महान उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेताजी द्वारा आजाद हिंद फौज को दी गई आर्थिक मदद और बहादुरी की प्रशंसा की !
28 अक्टूबर 2025 को मुंबई के अंधेरी स्थित श्री बगडगा टिबरेवाला कॉलेज, जे. बी. नगर चकाला में महाराष्ट्र उपाध्यक्ष आकाश घरतजी के हाथो, चंद्रकुमार बोस, पंजाबराव मुधाने, प्राचार्य वलेचा मैडम की उपस्थिति में झंडा फहराया गया। जयहिंद का नारा लगाते हुए चंद्रकुमार बोस ने नेताजी की बहादुरी की कहानियां छात्रों, युवाओं और उपस्थित लोगों को सुनाई और बोसजी ने देशभक्ति का मंत्र देते हुए छात्रों से कदम कदम बढ़ते जा, खुशी के गीत गाए जा गीत गवाया !
"तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" और जयहिंद के नारे से कॉलेज परिसर गूंज उठा।
श्री बोस ने कहा कि 21 अक्टूबर 2018 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराया और नेताजी सुभाषचंद्र बोस और आजाद हिंद सेना के 26000 शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, लेकिन केवल एक बार ऐसा करने से कोई फायदा नहीं है। 15 अगस्त की तरह हर साल 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री को लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराना चाहिए। तभी यह कहा जा सकता है कि उन्होंने नेताजी और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है, क्योंकि अगर 21 अक्टूबर को आज़ाद हिंद सरकार का गठन नहीं हुआ होता, तो 15 अगस्त को आज़ादी नहीं मिलती। देश को नेताजी और शहीदों का सम्मान करना चाहिए, नेताजी का निधन 18 अगस्त 1945 को हुआ था। उनकी अस्थियाँ जापान के रिंकोजी मंदिर में हैं। उन्हें तुरंत भारत लाया जाना चाहिए, चंद्रकुमार बोस ने श्री मोदीजी से पुरज़ोर माँग की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितंबर 2022 को दिल्ली के कर्तव्य पथ,इंडिया गेट पर नेताजी की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की बहुत अच्छी, स्वागत योग्य और  सराहनीय बात है, इसी प्रकार जयहिंद सैनिक संस्था के अथक प्रयास से मुंबईमे गेट वे ऑफ इंडिया पर नेताजींका पुतळा स्थापित करने हेतू मा राज्यपाल, राज्य सरकार और मुंबई के जिला कलेक्टर ने  अनुमति दे दी है और वहां तुरंत नेताजी की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए साथ ही चंद्रकुमार बोस ने सरकार से दिल्ली और मुंबई में 26000 शहीदों का भव्य स्मारक बनाने और उनके बलिदान की अनदेखी बंद करने की जोरदार मांग की। श्री बोस के हाथों, श्रीमती सुनीता भितकर यवतमाल, जनार्दन जंगले मुंबई, आकाश घरत विरार, इम्तियाज शेख उत्तर महाराष्ट्र, नसीरुद्दीन शाह वाशिम, मुबीन शेख वाशिम, खुशाली महादेव भांडगे वसई, तेजाराम देवाशी विरार को राष्ट्रभक्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुंबई जिला अध्यक्ष देशभक्त निर्मल सिंह पुनी और दीपक बोम्बले संपर्क प्रमुख ने मुंबई में सभी ध्वजारोहण कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की !.
 सन्मा चंद्रकुमार बोस ने जयहिंद सैनिक संस्थाके राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाबराव मुधानेजी के कार्य को सहारते हुये  प्रसन्नता व्यक्त की और विशेष बधाई दी, जिन्होंने पूरे देश और मुख्यतः महाराष्ट्र में नेताजी के विचारों और कार्यों को जागृत करके देशभक्ति का माहौल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। जय हिंद सैनिक संस्था इसी तरह काम करती रहे। सन्मा चंद्रकुमार बोस ने नेताजी के क्रांतिकारी विचारों को पूरे देश में फैलाने के लिए जय हिंद सैनिक संस्था को सहयोग और मार्गदर्शन देने का वादा किया। मुंबई अध्यक्ष निर्मल सिंह पुनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post