वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत सांताक्रूज़ में हुआ भव्य हस्ताक्षर कार्यक्रम।संविधान की रक्षा का जनसंकल्प, लोकतंत्र की मज़बूत आवाज़




संवाददाता जावेद शेख 

मुंबई: सांताक्रुज,राज्यसभा सांसद एवं एआईसीसी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी साहब के आदेशानुसार तथा लोकसभा सांसद एवं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रोफेसर वर्षा ताई गायकवाड़ के प्रेरक मार्गदर्शन में चल रहे “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान के तहत मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा अरूण बाजार, सांताक्रूज़ में एक भव्य हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई एवं महाराष्ट्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी जनाब अहमद खान साहब की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन में जोश और एकता की नई लहर पैदा की।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता माननीय  विधायक अशोक भाऊ जाधव, जनाब आसिफ जकरिया, उत्तर मध्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरशद आजमी तथा मुंबई प्रदेश कांग्रेस माइनॉरिटी विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी कय्यूम तंबोली समेत अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। सभी नेताओं ने बेहतरीन अंदाज में नागरिकों को संबोधित कर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपने हस्ताक्षरों से यह संकल्प दोहराया कि “हम संविधान के साथ हैं और हमेशा रहेंगे।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से फैज़ुल्ला शेख, विजय भाई, मुंबई कांग्रेस मायनारीटी महासचीव इरशाद काजी, मुंबई कांग्रेस मायनारीटी महासचीव एडिटर ज़फर सिद्दीकी, मुंबई कांग्रेस मायनारीटी महासचीव हाजी रफीक शेख, नासिर शेख, शमीम भाई, अमित सालवी, आलम सिद्दीकी, जिया खान, नईम शेख, अनिता सिंह उर्फ पिंकी, इकराम मर्चेंट सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी अध्यक्ष हाजी इब्राहिम शेख भाईजान के नेतृत्व में हुआ, जबकि संचालन फैज़ुल्ला शेख ने बेहतरीन अंदाज में किया।
मुंब॓ई कांग्रेस माॅयनारीटी अध्यक्ष हाजी इब्राहिम शेख भाईजान ने कहा कि वोट कोई कागज का टुकड़ा नहीं बल्कि हमारे आने वाले कल का फैसला है। लोकतंत्र की रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
पूर्व विधायक अशोक जाधव ने कहा कि आज जनता संविधान के साथ खड़ी है। यह आंदोलन लोकतंत्र की असली ताकत को दिखा रहा है।
अरशद आजमी ने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान जनता की आवाज बन चुका है और हर गली-मोहल्ले में न्याय का संदेश पहुँचा रहा है।
वरीष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी कय्यूम तंबोली बेहतरीन अंदाज में  कहा कि यह अभियान सिर्फ विरोध नहीं बल्कि एक संकल्प है संविधान, न्याय और एकता की रक्षा का। कांग्रेस हमेशा सच और समानता के साथ खड़ी रहेगी।
कार्यक्रम का समापन  संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post