संवाददाता अशोक विश्वकर्मा
आजमगढ़ बिंद्राबाज़ार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी देवेंद्र चौहान 25 वर्ष पुत्र अजय चौहान की नागपुर महाराष्ट्र में 2 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई शनिवार की सुबह लगभग की 11:00 बजे पीएम के बाद एम्बुलेंस से शव घर पंहुचा शव देखकर पूरा चीख पुकार मच गई पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी देवेंद्र चौहान 25 वर्ष पुत्र अजय चौहान नागपुर मुंबई में रहकर अल्युमिनियम का काम करता था वह अपना पासपोर्ट बनवाने घर आया था लगभग 20 दिन पूर्व वह वापस घर से मुंबई गया था। 2 अक्टूबर को वह रोड के किनारे खड़ा होकर दुर्गा पूजा विसर्जन देख रहा था उसी दौरान धक्का लगने के दौरान धक्का लगने के 3 लोगों से उसका विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने देवेंद्र के ऊपर चाकू से कई हमला कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मुंबई पुलिस को देवेंद्र के मित्र गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खरहटी गांव निवासी दुर्गेश चौहान ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मुंबई पुलिस तीनों युवक को हिरासत में ली है। पीएम के बाद शनिवार की सुबह लगभग 11:00 बजे मृतक का शव घर पहुंचा।शव देखते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया माता बिंदु चौहान समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाई दो बहन में तीसरे नंबर पर था।
Jo bhi hua bahut hi galat hua.Aropiyo ko kadi se kadi saja hona chahiye.JaiHind.
ReplyDeletePost a Comment