संवाददाता जावेद शेख
मुंबई वडाळा टी टी पुलिस ने हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 51 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
मुंबई, 23 अगस्त 2024 : वडाळा टी टी पुलिस ठाणे की बड़ी कार्रवाई में 51 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। मुंबई वडाळा टी टी पुलिस ठाणे की टीम ने यह छापा मारा और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दिनांक 22/08/2024 को रात करीब 11:40 बजे पुलिस टीम ठाणे हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन (MH 01 EE 3013) पर शक होने पर उसे रोका गया। वाहन की तलाशी में 51 किलो 500 ग्राम वजन का गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख 30 हज़ार रुपये बताई जा रही है।
गांजा तस्करी मामले में आरोपियों की पहचान अबुबकर मेहंदीहसन शेख और शहनवाज समीम शेख के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8 (क), 20(ब) (2) (क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को 23/08/2024 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Post a Comment