अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताव्दी जयंती पर व्याख्यानला का आयोजन भारत विकास परिषद द्वारा शोभायात्रा का स्वागत



संवाददाता रिंकू शर्मा 

अलीगढ़ डिबाई। नारी शौर्य की प्रतीक मालवा राज्य की  महारानी  अहिल्याबाई होलकर जिन्हें भारतीय दर्शन, अध्यात्म, शिक्षा प्रसार, कुशल प्रशासन, सत्यनिष्ठा, न्यायप्रियता और भौतिक विकास के लिए याद किया जाता है, का नाम भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में सदैव अंकित रहेगा। महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भारत विकास परिषद, डिबाई द्वारा एक व्याख्यानमाला का  आयोजन स्थानीय यूनिक पब्लिक स्कूल में किया गया। नगर के प्रबुद्ध लोगों ने अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखते हुये उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। विचार गोष्ठी का संचालन शाखा सचिव विजय कुमार राय द्वारा किया गया जिसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों में महेंद्र पाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, भगवती प्रसाद राजपूत प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज धरमपुर, मनोज कुमार प्रधानाचार्य इंटरमीडिएट कॉलेज तलवार ने महारानी होलकर के जीवन से संकलित प्रेरणाप्रद  विचार व प्रसंगो पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं में गिरीश कुमार गुप्ता एडवोकेट, पीपी सिंह पूर्व प्रबंधक, ओमपाल सिंह, हरकेश सिंह ने भी अपने विचार रखे। गोष्ठी की अध्यक्षता भाविप डिबाई के अध्यक्ष इं. सोमवीर सिंह ने की।
इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन डिबाई नगर में किया गया। भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए महारानी के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाविप सदस्यों ने शोभायात्रा में उमड़े जनसमुदाय हेतु शीतल जल व शरबत की व्यवस्था भी की, जिसमें सुधांशु माथुर, हिमांशु माथुर, रामकिशोर कोरी मंडल अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा, तुषांत नारायण और भुवनेश मथुरिया का उत्साह पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post