मुंबई में दिनदहाड़े हुई लूट का पर्दाफाश: 12 घंटे में 3000 ग्राम सोना बरामद, नागपाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता


संवाददाता,,,सगीर अंसारी 

मुंबई: नागपाड़ा पुलिस थाने की हद में दिनांक 12 जून 2025 को सुबह 8:40 बजे एक जबरी चोरी की घटना सामने आई, जिसमें चार अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति से 3000 ग्राम सोना लूट लिया था। इस लूट में करीब ₹2.55 करोड़ की कीमत का माल जबरन छीना गया था। घटना के 12 घंटे के भीतर मुंबई पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरा लूटा गया सोना बरामद कर लिया है।

फरियादी अपने भतीजे के साथ होंडा एक्टिवा स्कूटर से लोअर परेल स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात आरोपियों ने उन्हें रोका, मारपीट की और उनके हाथ में रखी राखी रंग की बैग जबरदस्ती छीन ली। उस बैग में 1500 ग्राम सोने की बिस्किट और 1500 ग्राम टूटे-फूटे मरम्मत के लिए रखे गए आभूषण थे, जिसका कुल वजन 3किलो था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में नागपाड़ा पुलिस व अपराध शाखा की विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने तेज़ और सघन जांच करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूरा 100% लूटा गया माल यानी 3 किलो सोना जब्त किया।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (जोन 3) कृष्णका उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। मुंबई जैसे व्यस्त महानगर में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट का 12 घंटे में खुलासा कर मुंबई पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और कुशलता का परिचय दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post