प्रांतीय चौहान क्षत्रिय संस्था मुंबई द्वारा गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित की गई






संवाददाता, अब्दुर्रहीम शेख़


आजमगढ़ लालगंज ब्लाक के ग्राम बढौना निवासी तहसीलदार रामनाथ चौहान द्वारा चौहान क्षत्रिय संस्था मुंबई ने गरीब महिलाओं में साड़ी का वितरण किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर राजवंत चौहान ने कहा कि गरीब, असहाय लोगों की मदद करने से आत्मा को शान्ति मिलती है और जिसकी मदद की जाती है वह भी पल पल मदद करने वाले को दुआ देते हैं। आयोजक एवम् प्रसिद्ध समाज सेवी तहसीलदार रामनाथ चौहान ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। बता दें कि तहसीलदार रामनाथ चौहान समय समय पर सदैव गरीबों एवम् असहाय लोगों की मदद करने में कोई चूक नहीं करते।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक कुमार यादव, रविन्द्र यादव मुन्ना, डॉक्टर बृजभूषण, विनोद यादव, वकीलदार चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्राम वासी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post