संवाददाता नीरज चौहान
मुंबई टा टा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर थी और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोमवार को भी ऐसी ही खबरें आई थीं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, कुछ घंटों बाद Ratan Tata ने एक बयान में कहा था कि उनकी उम्र और संबंधित मेडिकल कंडीशन के कारण उनकी नियमित मेडिकल जांच की जा रही है. लेकिन अभी रतन टाटा के निधन की खबर सामने आई है भारत देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।।।।
Post a Comment